Top 100 Questions From Rajasthan
राजस्थान
1. कुशलमाता का भव्य मन्दिर जिसका निर्माण महाराणा कुम्भा ने करवाया, स्थित है?
►-बदनोर (भीलवाड़ा)
2. झाड़शाही सिक्का कौनसी रियासत में प्रचलित था?
►-जयपुर
3. 'तेरहताली नृत्य' किस लोकदेवता को समर्पित है?
►-रामदेवजी
4. महाराणा प्रताप का राज्याभिषेक हुआ था?
►-गोगुन्दा में (उदयपुर)
5. 'तलवार बन्धाई' शुल्क था?
►-उत्तराधिकार शुल्क
6. राजपूत वैदिक आर्यों की संतान है, इस मत के प्रतिपादक थे?
►-गौरीशंकर हीराचन्द ओझा
7. राजस्थान का प्रथम रोप-वे किस जिले में है?
►-जालौर में
8. सोलहवीं-सत्रहवीं शताब्दी में राजस्थान में नील का कारोबार अत्यन्त विकसित था। नील हमारी सांस्कृतिक विरासत रही है और इस विरासत का गवाह रहा है?
►-बयाना (भरतपुर)
9. हल्दीघाटी के युद्ध को किस विद्धान ने 'खमनोर का युद्ध' कहा है?
►-अबुल फजल
10. मिलेनियम विलेज प्रोजेक्ट के अन्तर्गत राजस्थान के किस गांव (जिले) का चयन किया गया है?
►-अमरपुरा (चूरू)
11. गेपरनाथ महादेव मंदिर (2008) काफी चर्चा में रहा, जो स्थित है?
►-कोटा में
12. सेकेंड स्ट्रोंग वुमन ऑफ कामनवेल्थ का खिताब प्राप्त करने वाली राजस्थानी महिला है?
►-माला सुखवाल (उदयपुर)
13. 'जमीन रो धणी कुणी' व 'मींझर' पुस्तकों के रचियता हैं?
►-कन्हैयालाल सेठिया
14. खानवा में बाबर के विरूद्ध सांगा की सहायता के लिए किसके नेतृत्व में मारवाड़ी सेना भेजी गयी थी?
►-मालदेव
15. मूसी महारानी की छतरी कहाँ है?
►-अलवर
16. एक महल जिसका निर्माण किले की भाँति किया गया है। जहाँ मजबूत बाहरी दीवारों पर अस्त-व्यस्त बुर्ज एवं गुम्बद, खुली छतें, मौखे सहित पहरा चौकियाँ, परकोटे में तीरन्दाजों के लिए झिरियों, जिससे सैनिकों के घिर जाने का प्रतिकार किया जा सके, वह है?
►-बादल महल, जैसलमेर
17. कवि राजा श्यामलदास एवं पुरातत्ववेता मुनि विजय का किस जिले में जन्म हुआ?
►-भीलवाड़ा
18. राजस्थान के एक नगर में नगर विकास न्यास के स्थान पर विकास प्राधिकरण स्थापित किया गया है, वह है?
►-जोधपुर
19. 'मध्यमिका नगरी' किस जिले में स्थित है?
►-चित्तौडग़ढ़
20. रिडकोर का पूरा नाम?
►-रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेन्ट कम्पनी ऑफ राजस्थान
21. रणजी ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेण्ट में राजस्थान के कप्तान कौन हैं?
►-ऋषिकेश कानिटकर
22. राज्य व देश में प्रथम ग्राम न्यायालय की स्थापना कहाँ हुई है?
►-बस्सी (जयपुर)
23. प्रसिद्ध राजस्थानी कविता 'पाथल और पीथल' के रचियता कौन थे?
►-कन्हैयालाल सेठिया (सुजानगढ़, चूरू)
24. किस किले को तारागढ़ के नाम से जाना जाता है?
►-बूंदी का किला
25. नूर मोहम्मद राजपूताने के किस राज्य का प्रमुख चित्रकार था?
►-कोटा
26. राजस्थान में कपिल मुनि का मेला कोलायत में कब भरता है?
►-कार्तिक पूर्णिमा को
27. राजस्थान की प्रथम महिला विधायक थी?
►-यशोदा देवी
28. वर्तमान में राज्य आयोजना बोर्ड के उपाध्यक्ष कौन हैं?
►-प्रो. वी.एस. व्यास
29. एमनेस्टी इन्टरनेशनल संस्था (मुख्यालय-लन्दन) का प्रमुख कार्य क्या है?
►-मानव अधिकारों की सुरक्षा करना
30. काठमाण्डू में कौनसे प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय संगठन का मुख्यालय है?
►-सार्क का
31. संयुक्त राष्ट्र संघ के वर्तमान महासचिव बान की मून किस देश से सम्बन्धित है?
►-दक्षिणी कोरिया
32. कौनसे संविधान संशोधन द्वारा संविधान की प्रस्तावना में संशोधन कर 'समाजवादी, पंथनिरपेक्ष व अखण्डता' शब्द जोड़े गए?
►-42 वां संविधान संशोधन, 1976
33. 2001 व 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान जनसंख्या में देश का कौन से क्रम का राज्य है?
►-आठवां
34. चिल्का झील कहां स्थित है?
►-उड़ीसा के उत्तरी तट पर
35. ग्लोबल गवर्नेस 2025 रिपोर्ट में भारत को दुनिया का कौनसे नम्बर का ताकतवर राष्ट्र घोषित किया गया है?
►-तृतीय
36. संचार उपग्रह से सम्बन्धित जी.एस.एल.वी. मिशन कब प्रारम्भ हुआ?
►-अप्रैल, 2001 में
37. संविधान के किस भाग में जनकल्याणकारी राज्य की अवधारणा को विस्तार से उल्लेखित किया गया है?
►-राज्य नीति निर्देशक तत्व
38. राष्ट्रपति की मृत्यु या त्यागपत्र की अवस्था में उपराष्ट्रपति कार्य कितने समय तक करता है?
►-अधिकतम छ: माह की अवधि के लिए
39. प्रधानमंत्री?
►-लोकसभा द्वारा निर्वाचित किया जाकर राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है।
40. भारत में संघीय न्यायालय की स्थापना किस अधिनियम के तहत की गई?
►-1935 के भारत शासन अधिनियम के अनुसार
41. राजस्थान में इन्द्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र के रूप में स्थापित किया गया है?
►-कोटा में
42. बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाओं को 'आधुनिक भारत के मंदिर' किसने कहा था?
►-जवाहर लाल नेहरू ने
43. सिंचाई परियोजना, जिससे आदिवासी कृषकों को अत्यधिक लाभ होगा?
►-जाखम (प्रतापगढ़)
44. राजस्थान का कौनसा भाग इन्दिरा गांधी नहर से लाभान्वित होगा?
►-उत्तर-पश्चिम
45. वह कौनसा खनिज पत्थर है, जो राजस्थान में सर्वाधिक कुल विक्रय मूल्य अर्जित करता है?
►-संगमरमर
46. वह क्या उत्पादन है जो चूरू-बीकानेर-श्रीगंगानगर पट्टी में बहुतायत मात्रा में पाया जाता है जो कि (1) पर्यावरण प्रदूषण का कारण है, (2) मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाने में काम आता है, तथा (3) गुणात्मक संवर्धन (वेल्यू एडिशन) के उपरान्त उसका उपयोग स्वास्थ्य तथा निर्माण क्षेत्र (सेक्टर) में होता है?
►-जिप्सम (राजस्थान में सर्वाधिक उत्पादन नागौर में।)
47. राजस्थान के नाथरा की पाल (उदयपुर) क्षेत्र में कौनसा खनिज पाया जाता है?
►-लौहा अयस्क
48. राजस्थान का कौनसा शहर सीमेंट का सबसे बड़ा उत्पादक है?
►-चित्तौडग़ढ़
49. राजस्थान के किस क्षेत्र में तांबे की खान है?
►-खेतड़ी (झुंझुनूं)
50. राजस्थान में सीसे की सबसे बड़ी खान है?
►-जावर (उदयपुर)
51. डेयरी एवं खाद्य विज्ञान प्रौद्योगिकी महाविद्यालय राजस्थान का एकमात्र महाविद्यालय स्थित है?
►-उदयपुर
52 कौनसा बांध मिट्टी से बना हुआ है?
►-पांचना बांध
53 राजस्थान में जीवनधारा योजना का संबंध है?
►-सिंचाई कुओं का निर्माण
54. एशिया का श्रेष्ठ जस्ता एवं सीसा अयस्क भण्डार उपलब्ध है?
►-भीलवाड़ा जिले के रामपुरा आंगुचा में
55. राजस्थान में सोने की खोज का कार्य किस जिले में प्रगति पर है?
►-बांसवाड़ा
56. राजस्थान में विस्तृत रूप से प्राप्य अज्वलित ईंधन खनिज है?
►-अभ्रक
57. किसका उपयोग मिट्टी की लवणता एवं क्षारीयता की समस्या का दीर्घकालीन हल है?
►-जिप्सम
58. जिन खनिजों के उत्पादन में राजस्थान का देश में प्रथम स्थान है, वे खनिज हैं?
►-जिप्सम, रॉक फास्फेट एवं टंगस्टन
59. कौनसा राष्ट्रीय राजमार्ग राजस्थान के बीकानेर तथा जैसलमेर शहरों से होता हुआ पंजाब से गुजरात जाता है?
►-राष्ट्रीय राजमार्ग नं. 15
60. राजस्थान का एकमात्र दुर्ग, जो मुसलमान दुर्ग निर्माण पद्धति से बना हुआ है?
►-मैग्जीन दुर्ग
61. 5 फरवरी, 1922 को चौरी-चौरा घटना कहां हुई?
►-गौरखपुर जिले में
62. 1919 के अधिनियम के अन्तर्गत प्रान्तीय प्रशासन में क्या महान् परिवर्तन आया?
►-प्रान्तों में द्वैध शासन की स्थापना
63. दक्षिणी पश्चिमी मानसून सबसे पहले कहां पहुँचता है?
►-केरल तट पर
64. भारत में कितने राज्य समुद्री तट रेखा से लगे हुए हैं?
►-9
65. राजस्थान के बाड़मेर-सांचोर द्रोणी में तेल की खोज और वाणिज्यिक उत्पादन से कौनसी कम्पनी सम्बद्ध है?
►-केयर्न एनर्जी
66. डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने किस मूल अधिकार को संविधान की आत्मा कहा है?
►-संवैधानिक उपचारों का अधिकार
67. 1930 का सविनय अवज्ञा आन्दोलन किस घटना के साथ आरम्भ हुआ?
►-डाण्डी मार्च से
68. भारत छोड़ो आन्दोलन के समय इंग्लैण्ड का प्रधानमंत्री कौन था?
►-चर्चिल
69. राजस्थान का सर्वोच्च पर्वत शिखर 'गुरू शिखरÓ किस जिलें में स्थित है?
►-सिरोही जिले के माउण्ट आबू में
70. सर्वोच्च से प्रारम्भ होते हुए ऊँचाई के आधार पर अरावली पर्वतमाला की चोटियों का सही क्रम है?
►-गुरूशिखर, सेर, जरगा
71. राजस्थान में किस प्रकार की मिट्टी सर्वाधिक पाई जाती है?
►-भूरी बलुई
72. पुरवईया (पुरवाई) कौन सी हवा है?
►-बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवा
73. राजस्थान में पश्चिमी भाग के तापमान की अतिशयता का मुख्य कारण क्या है?
►-धरातल का स्वभाव
74. राजस्थान का राज्य पुष्प है?
►-रोहिड़ा
75. जवाहरसागर बांध किस जिले में स्थित है?
►-कोटा
76. राजस्थान के ऐसे जिले कौनसे हैं जिनमें कोई नदी नहीं है?
►-चूरू और बीकानेर
77. कौनसी नदी अरब सागर की तरफ बहती है?
►-साबरमती
78. पाँचना बांध किस जिले में स्थित है?
►-करौली में
79. बीसलपुर बांध (टोंक) किस नदी पर बना हुआ है?
►-बनास
80. राजस्थान में अफीम उत्पादक जिले कौनसे हैं?
►-चित्तौड़, झालावाड़ व बाराँ
81. राजपूताना के किस राजघराने ने प्रजामण्डल को संरक्षण दिया?
►-जयपुर
82. गणेश्वर का टीला, जहां से ताम्रयुगीन अवशेष मिले हैं, स्थित है?
►-सीकर जिले में
83. राजस्थान की पहली रेल-बस कहाँ से प्रारम्भ की गई?
►-मेड़ता सिटी (2 अक्टूबर, 1994 को नागौर के मेड़ता रोड़ से मेड़ता सिटी के मध्य)
84. वह किला, जिसमें एक जैसे नौ महल स्थित है?
►-नाहरगढ़ का किला
85. करवा चौथ का व्रत मनाया जाता है?
►-कार्तिक कृष्ण चतुर्थी को
86. पुष्कर मेला किस तिथि को संपन्न होता है?
►-कार्तिक पूर्णिमा
87. विश्नोई सम्प्रदाय के प्रवर्तक गुरू जम्भेश्वर से संबंधित मुख्य स्थान है?
►-मुकाम
88. बादशाह का मेला भरता है?
►-ब्यावर
89. राजस्थान में प्रत्येक वर्ष के चैत्र मास में गणगौर पूजन उत्सव दिवस की तिथि है?
►-शुक्ल पक्ष तृतीया
90. खेजड़ी वृक्ष की पूजा किस पर्व पर की जाती है?
►-दशहरा
91. राज्य में पुरूष साक्षरता सर्वाधिक किस जिले में है?
►-झुंझुनूं
92. बनारस हिन्दी विश्वविद्यालय की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला राजस्थानी शासक कौन था?
►-जयपुर का सवाई मानसिंह द्वितीय
93. राजस्थान का 'छप्पनियां अकाल' (विक्रम संवत् 1956) कब घटित हुआ?
►-1899-1900 ई.
94. पश्चिमी मरूस्थल राजस्थान के लगभग जितने क्षेत्र के घेरे में है, वह है?
►-60 प्रतिशत से अधिक
95. 19 वीं शताब्दी का प्रथम इतिहासकार जिसने राजस्थान की सामन्तवादी व्यवस्था केे बारे में लिखा, वह था?
►-कर्नल जेम्स टॉड
96. मेवाड़ के किस प्रसिद्ध शासक ने अचलगढ़ के किले का पुनर्निमाण करवाया?
►-महाराणा कुम्भा
97. राजस्थान के प्रसिद्ध इतिहासकार, जो एक समाज सुधारक भी थे?
►-हरविलास शारदा
98. राजस्थान के किस जिले से 70 डिग्री पूर्वी देशान्तर रेखा गुजरती है?
►-जैसलमेर
99. छप्पन बेसिन किस जिले में स्थित है?
►-बांसवाड़ा
100. सरिस्का एवं रणथम्भौर किन जानवरों के लिए संरक्षित है?
►-बाघ


0 comments: